Bihar Board 12th Result 2023: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कब होगा जारी? यहाँ जाने सम्पूर्ण जानकारी

Bihar Board BSEB 12th Result 2023: बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 का इंतजार होने वाला है खत्म। मीडिया रिपोर्ट के माने तो बिहार बोर्ड इस सप्ताह बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है

बिहार बीएसईबी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 आयोजित किया गया था जो 1 फरवरी 2023 से लेकर 11 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया था। जिसमें 13.18 लाख से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था जिसमें 6,81,795 छात्र और 6,36,432 छात्राएं ने परीक्षा दिया था।

बिहार बोर्ड ने पिछले साल इंटर का रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया था इस साल भी कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 16 मार्च से पहले या 16 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी करेगा पिछले कुछ वर्षों से बिहार बोर्ड ने रिजल्ट एग्जाम के 30 से 40 दिन के बाद जारी किया है

कॉपियों के मूल्यांकन के लिए बिहार बोर्ड की द्वारा 123 केंद्र राज्य भर में बनाए गए थे। जिससे वह जल्द से जल्द कॉपियों की जांच करें। इस साल बिहार बोर्ड इंटर में 13.18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उनकी 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाएं की जांच करना है

अगले सप्ताह लगभग एक महीना हो जाएगा एग्जाम आयोजित किए हुए। बहुत से मीडिया रिपोर्ट का यह कहना है कि बोर्ड 16 से 17 मार्च के भीतर रिजल्ट जारी कर सकता है हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट कब आएगा 2023: अगर बिहार बोर्ड डेट की बात करें तो यह रिजल्ट 16 मार्च के आसपास जारी होने की उम्मिद है। पिछले साल भी बोर्ड की ओर से 16 मार्च को रिजल्ट जारी हुआ था।

बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में संभावित टॉपर्स को जल्द वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाने की संभावना है। इसके अलावा इस सप्ताह बोर्ड की ओर से काम किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की तरफ से टॉपर वेरिफिकेशन को लेकर तैयारी भी हो रही है।

बिहार बोर्ड इंटर 12वीं के छात्रों को पासिंग मार्क्स के बारे में भी मालुम होना चहिए। पास होने के लिए एक स्टूडेंट्स को हर पेपर में कम से कम 33-33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। एक कोई विद्यार्थी एक या दो सब्जेक्ट में कुछेक नंबरों से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स से पास कर सकता है।

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2023 कैसे चेक करे 1. इंटर रिजल्टचेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। 2. इंटर रिजल्ट 2023 के लिंक को क्लिक करके ओपन करें 3. रिजल्ट चेक करने का पेज ओपन होगा रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा और नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 4.रिजल्ट आपके सामने दिख जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 कब आएगा: ये है अपडेट, निचे क्लिक करें ↓